फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कोट भैसर्क में नई दुग्ध समिति के गठन को लेकर बैठक

Fri, 24 Jan 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। आंचल दुग्ध संस्थान चंपावत ने ग्राम पंचायत कोट भैसर्क में दुग्ध समिति के गठन को लेकर बृजेश बगौली, कृष्णानंद कालोनी और उर्मिला मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक की गई। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन गांव से पलायन को रोक सकती हैं। इस मौके पर ग्राम पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बिष्ट ने कहा कि उन्नत नस्ल की गाय पशुपालकों के लिए लाभकारी रहेगी। आंचल दुग्ध संस्थान से आए हुए अधिकारियों ने कहा कि राजेश ने स्वरोजगार को बढ़ावा दिए जाने से इस पूरे चंपावत के युवा प्रेरित हुए है। साथ ही कई बेरोजगार युवा अब पशुपालन के कार्य को स्वरोजगार के रूप में करना चाहते हैं। इस दौरान बैठक में रतन सिंह बिष्ट, जीत सिंह चमियाल, मोहन रावत, देव सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, प्रहलाद सिंह, लक्ष्मण सिंह, धन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें