बनबसा में गौरव सेनानी कल्याण समिति की बैठक में समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद पूर्व सैनिकों को जा?
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति की बैठक में पूर्व सैनिकों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उच्च सेनाधिकारियों से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। नए सदस्य कैप्टन भूपेंद्र सिंह, हवलदार सुंदर सिंह, नायक नारायण चंद का संगठन में स्वागत किया गया। अगले माह प्रस्तावित विजय दिवस 16 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा।
यहां पूर्व सैनिक के शौर्य होटल में रविवार को हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में दवाइयां न होने, ईसीएचएस एवं पैनल अस्पतालों में पूर्व सैनिक मरीजों के उत्पीड़न, सीएसडी कैंटीन में छह-सात दिन में सामान समाप्त होने, वहां भीड़ नियंत्रण की मांग की गई। कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी ने पूर्व सैनिकों की नई स्पर्श पेंशन योजना के बारे में बताया। बनबसा स्थित आठ जम्मू कश्मीर लाइट इन्फेेंट्री बटालियन में 21 नवंबर को प्रस्तावित एक्स सर्विसमैन रैली की जानकारी दी गई।
गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता में कैप्टन हरीश कापड़ी ने संचालन किया। बैठक में लेफ्टिनेंट पीएन जोशी, कैप्टन राजेंद्र सिंह अधिकारी, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन देवेंद्र सिंह, कैप्टन भूपेंद्र सिंह, कैप्टन गगन रजवार, सूबेदार इंदर सिंह, नायक कैलाश राय, सूबेदार बुद्धिबल्लभ पांडे, विक्रम सिंह खाती आदि थे।