फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत को मेरिट में लाने के लिए तेज होगी कवायद: सीईओ

विज्ञापन
चंपावत में प्रधानाचार्यों की बैठक लेतें सीईओ जितेंद्र सक्सेना। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। शिक्षा विभाग ने उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में जिले का प्रदर्शन सुधारने की कवायद शुरू की है। इसके लिए शिक्षण की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम पूरा करने के साथ ही जरूरत होने पर अतिरिक्त कक्षाओं पर जोर दिया जाएगा। जिलेभर के प्रधानाचार्यों की बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ) जितेंद्र सक्सेना ने वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को 90 प्रतिशत से अधिक पहुंचाने और प्रथम श्रेणी पास छात्र-छात्राओं का लक्ष्य 40 प्रतिशत बताया।
विज्ञापन

बैठक में जिले के सभी आठ राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में गृह परीक्षाओं के आयोजन के लिए जिला परीक्षा समिति का गठन किया गया। बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में आ रही दिक्कतों का निराकरण भी किया गया। ज्ञानांकुरण, आनंदम पाठ्यचर्या आदि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा) चंदन सिंह बिष्ट ने दीर्घकालिक, उपार्जित, विशिष्ट अवकाश की जानकारी दी। बैठक में जिलेभर के राजकीय हाईस्कूल, जीआईसी, जीजीआईसी के प्रधानाचार्य आए थे।
विज्ञापन

2022 में ये रहा चंपावत जिले का परीक्षा परिणाम
बोर्ड परीक्षा अभ्यर्थी पास अभ्यर्थी प्रथम आए अभ्यर्थी
हाईस्कूल 3886 3188 (79.97 प्रतिशत) 665 (16.68 प्रतिशत)
इंटरमीडिएट 3742 3331 (89.01 प्रतिशत) 866 (23.14 प्रतिशत)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें