फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना और मनरेगा कार्यो में धीमी प्रगति पर नाराजगी

विज्ञापन
चंपावत विकास भवन में पीएम आवास योजना और मनरेगा कार्यो की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के कार्यों में धीमी प्रगति होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी आरएस रावत ने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विकास भवन में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास सॉफ्टवेयर में 25 जून तक आधार लिंक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गत वर्ष के अधूरे आवास जिनकी वसूली होनी है एवं अधूरे पड़े आवास की जांच करने के निर्देश खंड विकास अधिकारियों को दिए। उन्होंने पलायन रोकने तथा कोविड-19 के दौरान जिले में आये प्रवासियों को भी कृषि, चाय विकास, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, बाल विकास, जड़ी बूटी आदि के तहत विभागों को रोजगार दिए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बीएस जंगपांगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, खंड विकास अधिकारी पाटी डॉ. अमित ममगई, चंपावत कमल किशोर पांडेय, बाराकोट महेंद्र प्रसाद कांडपाल, लोहाघाट महेश चंद्र परगांई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें