फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ईद पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने की गोष्ठी

Thu, 20 Apr 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत कोतवाली मेंं ईद-उल-फितर को लेकर बैठक लेते कोतवाल योगेश उपाध्याय।
विज्ञापन
चंपावत/बनबसा। पुलिस ने ईद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को चंपावत कोतवाली में गोष्ठी हुई जिसमें पर्व के दौरान क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन


वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा की अध्यक्षता में बनबसा के थाने में हुई बैठक में भी ईद पर्व को शांति से मनाने की तैयारी की गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में संवेदनशीलता बनाए रखने, किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने, किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया।
इन बैठकों में नमाज के दौरान ईदगाह के पास पुलिस तैनात करने पर सहमति बनी। कुछ नागरिकों ने अपनी समस्याएं भी बताईं। पुलिस अधिकारियों ने उनके समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर बनबसा के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी हेमंत सिंह कठैत, एसआई केसी जोशी समेत कई जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें