लोहाघाट के रायकोट गांव में पशुपालकों को पशु स्वास्थ की जानकारियां देते पशु चिकित्सक। सोत: पशुपा
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के राइकोट महर गांव में बृहस्पतिवार को पशु चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में पशु चिकित्साधिकारी सचल चंपावत डॉ. वैशाली साह ने पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य और प्रबंधन की जानकारी दी। ब्रुक इंडिया के क्षेत्रीय सहायक करन सिंह ने अजोला कल्टीवेशन, पशुओं के रखरखाव और टीटी टीकाकरण पर जानकारी दी। शिविर में पशुपालकों के 15 केसीसी और एक एसएलएम आवेदन प्राप्त हुआ। पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट कैलाश चंद ने 32 पशुपालकों के 52 पशुओं का उपचार कर दवाओं का वितरण किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रशासक गिरीश राम, ज्योति आर्या, हरीश राम, पूजा, जोगा राम, दिनेश चंद्र गहतोड़ी, आशा देवी, ईश्वरी देवी, विमला आदि मौजूद रहीं। संवाद