लोहाघाट में कैंडल मार्च निकालते चिकित्सक। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। कोलकाता में महिला चिकित्सक और रुद्रपुर में स्टाफ नर्स की हत्या और दुष्कर्म के विरोध में चिकित्सा कर्मियों ने केंडल मार्च निकाला। शुक्रवार देर शाम उपजिला अस्पताल लोहाघाट के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी के नेतृत्व में डॉक्टर और चिकित्सा कर्मियों ने अस्पताल से लेकर गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर मृतक आत्माओं को शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने महिला चिकित्सक और रुद्रपुर में स्टाफ नर्स के साथ हुई घटना की घोर निंदा की। सरकार से जल्द दोषियों को सजा देने और न्याय की मांग की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भी रात्रि में सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती की मांग उठाई। इस मौके पर डॉ. अरुण मिश्रा, डॉ. कृतिका सती, डॉ. मानसी सती, डॉ. सोनाली मल्होत्रा, डॉ. बीना मेलकानी, डॉ. प्रिया नगरकोटी, डॉ. करन बिष्ट, डॉ. दीपक रावत, डॉ. रितु राठी, डॉ. धनन्जय पाठक,मुकुल राय, किरन राय, नाजमा, नवीन कनौजिया, मनोज कुमार, एलडी जोशी, नवीन ओली, अंशु मिश्रा, उमेश जोशी, संदीप वर्मा, रंजना चंद, मैरिना आदि मौजूद रहे। इधर सीएमओ डॉ. देवेश ने बताया कि शनिवार को चंपावत में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने लोगों और जनप्रतिनिधियों से कैंडल मार्च में शामिल होने की अपील की है।