फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मलबा की चपेट में आकर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त

Wed, 06 Aug 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच/चंपावत। सीमांत क्षेत्र की मंच-नीड़ सड़क पर मलबे की चपेट में आकर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंगलवार को भारी बारिश के चलते नीड़ सड़क पर बोल्डर आने से मैक्स वाहन फंस गया। वाहन में सवार चालक समेत चार लोगों ने बोल्डर हटाना शुरू किया। इस दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि बोल्डर हटा रहे लोग समय रहते सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। स्थानीय लोगों ने लोनिवि को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने फंसे वाहन को निकाला और सड़क को यातायात के लिए सुचारु किया। वाहन मंच से नीड़ की तरफ जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें