फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीमांत तरकुली से जौलजीबी रोड तक मिलान का कार्य शुरू

Tue, 20 Jun 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिले के सीमांत तरकुली में मिलान सड़क के शुभारंभ मौके पर एकत्र ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत तल्लादेश में बहुप्रतीक्षित तरकुली से जौलजीबी रोड मिलान के लिए सड़क निर्माण का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिंह रावत ने पूजा अर्चना कर सभी जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क के जुडने से सीमात के तरकुली, आमड़ा, रियांसीबमनगांव, मंच, हरम, रमैला, आमनी, सीमिया, तामली, बचकोट, चामी, पोलप आदि क्षेत्रों की बीस हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि दलीप सिंह महर, सोशल मीडिया प्रभारी अमन तड़ागी, मंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा सुरेंद्र कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष देव जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी, गौरी सिंह, सोनू उरियाल, मदन सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें