संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए देश भर में लागू लॉकडाउन में अधिकतर लोग अपने घरों में ही रह रहे हैं। वहीं पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निकाय के कर्मचारियों के साथ ही चाइल्ड लाइन 1098 की टीम की ओर से जरूरत का सामान खरीदने घरों से बाहर निकले लोगों को मास्क आदि वितरित किए जा रहे हैं। चाइल्ड लाइन की ओर से विभिन्न स्थानों में कोरोना वायरस को लेकर जागरूक करने वाली फलैक्सियां भी लगाई गई। इस दौरान लोगों को बाजार अथवा घर में फिजिकल डिस्टेंश बनाए रखने तथा बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शनिवार को चाइल्ड लाइन की टीम ने छतार तिराहे में पुलिस के साथ मिलकर आम लोगों को मास्क वितरण का कार्य किया। टीम में चाइल्ड लाइन की जानकी राणा, निर्मला जोशी, पूजा लोहनी एवं पुलिस के जवान शामिल रहे। फोटो ०४ सीपीटी ०४ पी। सतीश जोशी