फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नकाबपोश बदमाशों ने किया वन दरोगा पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शहर और आसपास क्षेत्र में अराजक तत्वों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा वारदात में ड्यूटी से बाइक पर लोहाघाट आ रहे वन दरोगा पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़ित वन दरोगा ने लोहाघाट थाने में इसकी शिकायत कर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय लोहाघाट में तैनात वन दरोगा कैलाश चंद्र राय ने बताया कि सोमवार शाम वह अपनी बाइक से विभागीय कार्य से चंपावत गए थे। शाम करीब छह बजे जैसे ही वह बलांई पुल के पास पहुंचे तो वहां एक सफेद रंग की कार खड़ी थी जिसकी लाइटें जली थी। दूर-दूर तक कोई भी वाहन नहीं दिखाई दे रहे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी चलती बाइक पर हमला कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। उन्होंने बाइक की गति बढ़ा कर जैसे-तैसे जान बचाई।
उनका कहना है कि सरकारी कार्य से देर सबेर उनका चंपावत आना-जाना लगा रहता है। थाना प्रभारी हरीश प्रसाद का कहना है कि वन दरोगा की ओर से उनके साथ हुए वाकिये की सूचना थाने में दी गई है। इस मामले की एसआई मनोज कुमार सिंह की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें