फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से विवाह कर लाई गई महिलाओं का तहसील में होगा विवाह पंजीकरण, आधार भी बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल से विवाह कर लाई गई महिलाओं के विवाह पंजीकरण, आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर, राशन कार्ड आदि दस्तावेज बनाने को तहसील प्रशासन ने अभियान शुरू किया है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने इस आशय का आदेश जारी कर ऐसी महिलाओं से तहसील में आकर दस्तावेज बनाने की अपील की है। आदेश में एसडीएम ने बताया कि नेपाल से शादी कर लाई गई महिलाओं के भारतीय नागरिकता संबंधी दस्तावेज न होने से ऐसी गर्भवती महिलाएं, उनके नवजात शिशुओं एवं बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। एसडीएम ने ऐसी महिलाओं से किसी भी कार्य दिवस में तहसील आकर अपने दस्तावेज बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें