फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाथ बेटी का आसरा बनी रामलीला कमेटी

विज्ञापन
लोहाघाट के रामलीला मैदान में अनाथ सोनियां का कन्यादान कर आशीर्वाद देते रामलीला कमेटी अध्यक्ष जी - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीराम सांस्कृतिक रामलीला कमेटी ने पाटी ब्लॉक के कानाकोट गांव की गरीब और अनाथ बेटी की शादी करा वर-वधू को आशीर्वाद और उपहार भी दिए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि कमेटी के सहयोग से कानाकोट निवासी स्व. दयाराम और स्व. माधुरी देवी की पुत्री सोनिया का विवाह बाराकोट के रेगड़ू क्षेत्र के रमेश राम के साथ हुआ। कमेटी ने कन्यादान करने के साथ भोजन, मिठाई, उपहार देकर विदाई के समय बरातियों को टीका भी लगाया गया। बरात में वर-वधू दोनों पक्षों से 60 लोग शामिल हुए। एसओ मनीष खत्री, गोपाल सिंह बोहरा, विजय मेहता, नवीन जोशी ने भी आशीर्वाद दिया। विवाह में पीएस मेहता, नवीन मुरारी, गणेश खर्कवाल, जीवन राय, दीपक सुतड़ी, मुकेश साह, कैलाश बगौली, सुनील चौबे, अमित साह, दीप जोशी, विमल कलौनी, कमलेश जोशी, सचिन जोशी, ईश्वरी लाल साह, मनोज साह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें