लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक में कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गई, इसमें कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी की मौजूदगी में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत तड़ाग के अमर सिंह बोहरा ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली जिनका विधायक अधिकारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान लोहाघाट ब्लाॅक अध्यक्ष चांद बोहरा, नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, भगत बोहरा, जितेंद्र साह, नरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र , विकास सामंत, रमेश आदि मौजूद थे।