फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन को बनाए स्वरोजगार का माध्यम

Mon, 15 Jun 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से ढकना बडोला में छह दिनी डेयरी विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को शुभारंभ किया गया। ग्राम प्रधान विनोद सिंह चौधरी ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की। संस्थान के निदेशक एनडी जोशी ने कहा कि पशुपालन, डेयरी विकास कार्यक्रम को महिलाएं स्वरोजगार का माध्यम बना सकती हैं। पशु चिकित्सक डा. जेपी यादव ने उन्नत नस्ल के पशुपालन के बारे में बताया। पशुओं के रखरखाव, सामान्य रोगों में उनके उपचार, टीकाकरण की जानकारी दी। वहां संस्थान के कैलाश चंद्र, प्रकाश जोशी, चंद्रशेखर भट्ट, नरेश पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें