फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विज्ञान प्रदर्शनी में महिपाल, हर्षिता, अंशु ने मारी बाजी

Wed, 12 Feb 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज पुलहिंडोला में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें बाल वैज्ञानिकों ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। अमेरिकन फाउंडेशन की ओर से आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य गणेश तिवारी ने किया। विज्ञान प्रदर्शनी में महिपाल सिंह, हर्षिता जोशी, अंशु पांडेय ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी में अव्वल रहे प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के 24 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आयोजन में शिक्षक दिनेश चंद्र जोशी, राजेंद्र प्रसाद, जगत प्रकाश, कुलदीप वर्मा, रीशू गंगवार आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें