बालाजी मंदिर में शिवमहापुराण कथा के शुभारंभ मौके पर निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। हनुमानगढ़ी बालाजी मंदिर में सावन के पहले सोमवार से महाशिवपुराण कथा शुरू हो गई है। शुभारंभ मौके पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश में शारदा का पवित्र जल लेकर नगर के शिव मंदिरों पर जलाभिषेक किया गया। वृंदावन से आए कथावाचक प्रेम नारायण दास कथा सुना रहे हैं। कथा 18 जुलाई तक चलेगी।
सोमवार सुबह बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने शारदा घाट से कलश में शारदा का जल लेकर नगर में कलश यात्रा निकाली। कथावाचक प्रेमनाराण दास, यजमान दीनानाथ वर्मा और बालाजी मंदिर के पुजारी कमलेश पांडेय की अगुवाई में निकाली गई कलश यात्रा शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते बालाजी मंदिर पहुंची। यहां भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। कलश यात्रा में बीना अग्रवाल, बिंदु बत्रा, दिनेश चंद्र भट्ट, इंद्रावती, ममता, अनीता, बबली कश्यप, गीता, कल्पना, रेखा, शांति, कलावती, विष्णु आदि शामिल थे।