लोहाघाट के बिशंग में फुटबाल मैच से पहले खिलाड़ी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विकास खंड लोहाघाट के बिशंग के टांण खेल मैदान में जय मां कड़ाई सीजन फर्स्ट फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता में आयोजित मैच में महरा 11 एलेवन ए ने करायत इलेवन बी को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि हरीश मुरारी और प्रकाश महरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मैच में महरा इलेवन के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर एक के बाद एक पांच गोल दागे। करायत इलेवन की टीम मात्र एक गोल ही कर सकी। महरा इलेवन ने 5-1 गोल से मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। रेफरी कैलाश महरा, लाइनमैन प्रदीप महरा, हिमांशु महरा रहे। आयोजक करन महरा, सुनील महरा, आयुष महरा, दीपांशु, मोहित सिंह, ऋतेश सिंह ने स्वागत किया।