चंपावत। जिले के दियूरी ग्राम पंचायत के बेलखेत में शनिवार को दो दिनी शिव मेले का शुभारंभ शुभारंभ हो गया है। दो दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर बोहरा ने मेले का शुभारंभ किया। हर वर्ष बेलखेत में महाशिवरात्रि पर दो दिनी मेला आयोजित किया जाता है जिसमें क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों के लोग प्रतिभाग करते हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष गुमान सिंह ने बताया कि रात में भजन-कीर्तन किए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान बालम सिंह, रवीश बोहरा, सुनील नेगी, दीवान सिंह, प्रकाश सिंह, मनोज सिंह, कमल बोहरा आदि मौजूद रहे।