चंपावत। बीते 18 जून को बनलेख के समीप हुई सिख तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। रीठासाहिब गुरुद्वारे से पंजाब जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। दुर्घटना में 61 यात्रियों में से सात यात्री गंभीर रूप से घायल और 18 यात्री सामान्य घायल हुए थे। दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने एसडीएम चंपावत रिंकू बिष्ट को जांच अधिकारी नामित किया है। एसडीएम ने बताया कि वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के संबंध में कोई व्यक्ति, विभाग अपने साक्ष्य, बयान, आभिलेख देना चाहता हो तो वह तीन जुलाई तक प्रत्येक कार्य दिवस को एसडीएम कार्यालय में दे सकता है। संवाद