फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मां झुमाधूरी नंदाष्टमी महोत्सव आठ से

Mon, 29 Jul 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मां झुमाधूरी नंदाष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को पाटन-पाटनी में बैठक हुई। इस दौरान महोत्सव को भव्य बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

पाटन-पाटनी के सामुदायिक भवन में महोत्सव कमेटी अध्यक्ष मोहन पाटनी ने बताया कि आठ सितंबर से चार दिवसीय महोत्सव होगा। 11 सितंबर के दिन मुख्य मेले में पाटन और राईकोट महर से देवीरथ मां झुमाधूरी मंदिर जाकर परिक्रमा करेंगे।
महोत्सव में शैक्षिक, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान लकी ड्राॅ भी निकाला जाएगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश बोहरा ने बताया कि जल्द ही खाल से झुमाधूरी तक रास्ते का सुधारीकरण कार्य शुरू कराया जाएगा। संचालन शशांक पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में व्यवस्थाओं के लिए जल्द ही एक शिष्टमंडल डीएम से मुलाकात करेगा। इस दौरान बीएसएफ के जवान दयाल राम के निधन पर शोक सभा की गई।
इस मौके पर गिरीश राम, सुभाष विश्वकर्मा, मदन बोहरा, मदन विश्वकर्मा, धन सिंह पाटनी, प्रकाश चंद्र, कमल कुलेठा, विनय पाटनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें