लोहाघाट के सतचूली मंदिर से खतेड़ा देव स्थली को माँ भगवती की खाली जमान ले जाते श्रद्धालु। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के खतेड़ा में चल रहे सतचूली महोत्सव में मां भगवती की जमान को गांव में ले जाया गया। मंगलवार को महोत्सव का मुख्य आकर्षण मां भगवती की निकलने वाली डोला रथ यात्रा होगी। महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोहरा के दिशा निर्देशन में चल रहे चार दिनी सतचूली महोत्सव में रौनक है। सोमवार को मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद ढोल नगाड़ों और ध्वजा के साथ मां भगवती के जमान (डोले) को सतचूली मंदिर से देव स्थली खतेड़ा लाया गया। जहां देव धूनी प्रज्ज्वलित करने के बाद रात्रि जागरण किया गया। संरक्षक डॉ. सुधाकर जोशी ने बताया कि मंगलवार को हनुमान जयंती को मां भगवती की डोला यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर में मेला लगेगा। आयोजन में दलीप सिंह, खड़क सिंह बोहरा, भुवन पांडेय, नाथ सिंह, त्रिलोक सिंह, रमेश सिंह, राजेंद्र सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं। संवाद