फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डिग्री कॉलेज में नए सत्र से एमए की कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद

Tue, 24 Mar 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। देवीधुरा कॉलेज में नए सत्र से एमए की कक्षाओं के संचालन की उम्मीद बढ़ गई है। प्राचार्य डॉ. गीता श्रीवास्तव ने बताया कि महाविद्यालय में एमए की कक्षाओं के संचालन के लिए पंजीकरण फीस भर दी गई है। विश्वविद्यालय को भी निरीक्षण के लिए पत्र भेज दिया है। उनके निरीक्षण और रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। महाविद्यालय में एमए में राजनीति विज्ञान, हिंदी, समाजशास्त्र विषयों की पढ़ाई होगी। वर्तमान में महाविद्यालय में 400 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। स्नातक की पढ़ाई के बाद उन्हें स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए पाटी और लोहाघाट महाविद्यालय जाना पड़ता है। एमए का संचालन होने से क्षेत्र के युवाओं को दूसरे महाविद्यालयों में प्रवेश नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें