फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रावलगांव और रायनगर चौड़ी में बंटी रसोई गैस

Tue, 14 Apr 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत के बीच मंगलवार को एजेंसी ने 346 सिलिंडर वितरित किए। गैस एजेंसी प्रबंधक उमेश सिंह बिष्ट ने बताया कि आंबेडकर जयंती के अवकाश के बावजूद यह वितरण किया गया। बाराकोट के रावल गांव में 216 और लोहाघाट के रायनगर चौड़ी गांव में 130 सिलिंडर दिए गए। उन्होंने कहा कि प्लांट से पर्याप्त गैस न मिलने से दिक्कतें हैं पर स्थिति सामान्य हो रही है। बिष्ट ने उपभोक्ताओं से वितरण कार्य में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें