फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: साइबर ठगों के झांसे में आकर गवांए 1.69 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। साइबर ठगों के झांसे में आकर कलीगांव के एक व्यक्ति ने 1.69 लाख रुपये गवां दिए। पीड़ित की तहरीर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि कलीगांव निवासी गिरीश सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि साइबर ठग ने टेलीग्राम के माध्यम से पीड़ित से संपर्क कर होटल आदि में रिव्यू आदि देने पर नौकरी की बात की। साइबर ठग ने पीड़ित को झांसे में लेकर उसके खाते से एक लाख 69 हजार चार रुपये उड़ा लिए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित गिरीश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच एसआई हेंमत कठैत कर रहे हैं। एसओ ने कहा कि कई बार लोगों को जागरूक करने के बाद भी वह साइबर ठगों के जाल में फंसते जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से किसी अनजान व्यक्ति को अपना आधार नंबर, खाता नंबर और ओटीपी न बताने की हिदायत दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें