फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट नगर व्यापार मंडल के चुनाव चार अगस्त को

Tue, 16 Jul 2024 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। व्यापार मंडल लोहाघाट के चुनाव की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब चार अगस्त को लोहाघाट नगर व्यापार मंडल के चुनाव होंगे। व्यापार मंडल चुनाव प्रभारी भूपाल सिंह मेहता ने बताया कि व्यापार संघ में कुछ व्यापारियों की सदस्यता छूटने के कारण व्यापार संघ के चुनावों की तिथि में संशोधन किया गया है। मेहता ने बताया कि 21 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 23 जुलाई तक वोटर लिस्ट बनाई जाएंगी। 24 और 25 जुलाई को नामांकन फार्म की बिक्री की जाएगी। 26 को नामांकन फार्मों की जांच और 27, 28 जुलाई को नाम वापसी होगी। मेहता ने बताया कि चार अगस्त को रामलीला मैदान में सुबह आठ से दो बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। बताया कि चुनाव वरिष्ठ व्यापारियों के देखरेख में संपन्न कराए जाएंगे। इसमें मुख्य संरक्षक भीम दत्त बगौली, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी मंत्री गणेश दत्त खर्कवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन चंद्र खर्कवाल, पूर्व महामंत्री विपिन लाल वर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष कीर्ति चंद्र बगौली रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें