लोहाघाट के रामलीला मैदान में आयोजित सब्जी मंडी में अपने उत्पादों को बेचते काश्तकार।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। सारथी संस्था की पहल पर रामलीला मैदान में रविवार को किसान ग्राहक मंडी आयोजित की गई। इसमें आसपास के गांवों से लाई गई करीब आठ क्विंटल से अधिक सब्जी दो घंटे में ही बिक गई। संस्था के अध्यक्ष सुमित भट्ट के निर्देशन में आयोजित किसान मंडी में रायनगर चौड़ी, फोर्ती, सुंई, पंचेश्वर आदि स्थानों के किसान अपने जैविक उत्पाद लाए थे, जिन पर ग्राहक टूट पड़े। मेथी, पालक, राई, कद्दू, हरा प्याज, लौकी, अदरक, गाबे, ककड़ी, चमसूर, मीठा करेला खूब खरीदा गया। किसान कैलाश चौबे, कमल राय, भैरव राय, पार्वती देवी, देवी दत्त जोशी, ललित राय आदि का कहना था कि मंडी लगने से उन्हें फसल का वाजिब दाम मिल रहा है। इसके लिए लोगों ने सारथी संस्था के प्रयासों की सराहना कर आभार भी जताया।