फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एएनएम केंद्र में ताला, 108 एंबुलेंस में प्रसव

Sun, 09 Jul 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
रीठासाहिब में 108 एंबुलेंस में किया गया महिला का प्रसव। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। एएनएम केंद्र में ताले लटके हैं। इस कारण एएनएम ने 15 किमी दूर से आकर पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) की पत्नी का 108 सेवा की एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया।
विज्ञापन

लधिया घाटी के धरसों गांव निवासी पीएलवी भुवन आर्या की गर्भवती पत्नी बबीता आर्या को शनिवार सुबह 11 बजे तेज प्रसव पीड़ा हुई। इसलिए 108 सेवा की एंबुलेंस सेवा से उन्हें रीठा साहिब के एएनएम केंद्र में ले जाया गया। पीएलवी भुवन ने बताया कि एएनएम केंद्र बंद था। इस कारण वहां एएनएम नहीं मिल सकीं। वहां से 15 किमी दूर भिंगराड़ा की एएनएम गंगोत्री धामी आनन फानन मौके पर पहुंचीं। उन्होंने दोपहर ढाई बजे एंबुलेंस के भीतर प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इसलिए प्रसव के कुछ देर बाद पीएलवी आर्या प्रसूता और बच्चे को घर ले गए।



कोट

रीठा साहिब की एएनएम अवकाश पर हैं। उनके छुट्टी पर होने से नजदीक के केंद्र की एएनएम को प्रसव के लिए रीठा साहिब भेजा गया। वहां एएनएम ने सुरक्षित प्रसव कराया। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें