फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ होम क्वारंटीन में रह रही तीन माह की मासूम की मौत

विज्ञापन
बाजरीकोट में बच्ची की मौत की जानकारी लेते डाँक्टर जीएस चौहान। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। बाजरीकोट में मायके में होम क्वारंटीन में मां के साथ रह रही मासूम की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। तीन माह की यह बच्ची दिल की बीमारी से पीड़ित थी। प्रशासन की अनुमति के बाद मृत बच्ची को उसके पिता अपने गांव बाराकोट ले गए, जहां शाम को उसका अंतिम संस्कार किया गया। मां सुनीता अभी होम क्वारंटीन में मायके में ही है। तीन माह की मासूम भाव्या के साथ मां सुनीता बिष्ट गुरुग्राम से एक सप्ताह पूर्व अपने मायके बाजरीकोट आई थी। मां और नन्हीं बेटी को घर में ही क्वारंटीन किया गया था। बृहस्पतिवार सुबह एकाएक बच्ची की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर डॉ. जीएस चौहान मौके पर पहुंचे और उन्होंने हालात का जायजा लिया। डॉ. चौहान ने बताया कि तीन माह की भाव्या को दिल की बीमारी थी और दिल्ली के एक अस्पताल से इलाज चल रहा था।  ---:::: बनबसा का पॉजिटिव व्यक्ति ठीक हुआ, हल्द्वानी से छुट्टी मिली :: चंपावत। हल्द्वानी केे सुशीला तिवारी अस्पताल में आइसोलेट किए गए बनबसा के एक व्यक्ति की तबियत ठीक हो गई है। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसी के साथ जिले से कुल 51 पॉजिटिव आए लोगों में से 46 ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि जिले में चार लोग आइसोलेशन में हैं। चंपावत जिले से बृहस्पतिवार को 36 सैंपल लिए गए। इसी के साथ जिले में अब तक कुल 1092 कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं। 914 सैंपल निगेटिव हैं, जबकि 118 लोगों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें