फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रातभर जारी रही बिजली की आंखमिचौली

Wed, 07 Jun 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार का ज्ञापन सौंपते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। 23 घंटे बाद सुचारु हुई बिजली की मंगलवार फिर रातभर आंखमिचौली जारी रही। भीषण गर्मी में लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। बिजली सप्लाई बाधित होने से पेयजल टैंक भी नहीं भर पाए। जिस वजह से क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। बुधवार की सुबह करीब तीन बजे से बिजली आपूर्ति ठीक से सुचारु हो पाई।
विज्ञापन


बीते सोमवार को टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में जहां हल्का अंधड़ आने और बिजली गिरने से 33 केवी लाइन के इंसुलेटर फुंक गए। इससे टनकपुर, ब़नबसा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 23 घंटे बाद गत मंगलवार की शाम साढ़े तीन बजे सुचारु तो हुई लेकिन दो घंटे बाद फिर गुल हो गई। जेई परमिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार को बिजली आपूर्ति सुचारु करने के दो घंटे बाद फिर लाइन के कई इंसुलेटर खराब होने से आपूर्ति ठप हुई। विभाग की टीम रातभर काम में जुटी रही और सुबह करीब तीन बजे आपूर्ति सुचारु कर दी गई। इधर, सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे व्यापारी नेताओं ने विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद रजवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, महामंत्री संजय पांडेय, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, गिरीश वर्मा, नरेश अग्रवाल आदि शामिल थे। संवाद
बिजली कटौती पर सीएम गंभीर, जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश

टनकपुर (चंपावत)। बिजली अव्यवस्था को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर सीएम कैंप कार्यालय हरकत में आया है। विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोहियाहेड से पंपापुर तक 33 केवी समानांतर लाइन बिछाने, बनबसा से टनकपुर तक पेड़ों की लॉपिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता रुद्रपुर जोन नीरज टम्टा, एसई धीरज कुमार गुंज्याल, ईई नितिन सिंह गर्खाल, भाजपा जिला महामंत्री पूरन महरा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, रोहितश अग्रवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन

........
कटौती से गुस्साए युकांइयों ने फूंका सरकार का पुतला
टनकपुर। बिजली कटौती के खिलाफ युकांई सड़क पर उतरे। उन्होंने प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में पीलीभीत चुंगी में हुए प्रदर्शन में युकां जिलाध्यक्ष नीरज मिश्रा, रूपेश कुमार, सूरज मिश्रा, राहुल कुमार, आनंद यादव, आदिल, साहिल गिरी, अमित आदि शामिल थे। संवाद


बोरागोठ में पानी का संकट, एसडीएम को दिया ज्ञापन

टनकपुर। नगर के साथ ही अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी का संकट पैदा होने लगा है। बुधवार को बोरागोठ के ग्रामीणों ने तहसीलदार पिंकी आर्या को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि पिछले दो माह से गांव में जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है। जिसके चलते पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। विभाग में कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्या दूर नहीं की जा रही है। बिजली आपूर्ति सुचारू रहने के बाद भी घरों में पर्याप्त आपूर्ति नहीं दी जा रही है। ज्ञापन देने वालों में कंचन, जमुना, राजेंद्र कुमार, विमला, ललिता, गणेश राम, राजू राम, गोविंद राम, नीतू, शांति, पुष्पा, जीवंती, मुकेश कुमार, पार्वती आदि शामिल थे। संवाद

................
बिजली लाइनों को भूमिगत करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बनबसा (चंपावत)। मामूली आंधी तूफान से आए दिन बनबसा, टनकपुर में बिजली गुल होने से खफा गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों ने क्षेत्र की बिजली लाइनों को भूमिगत करने की मांग की है। लाइनों को भूमिगत किए जाने तक जंगल और पेड़ों के बीच से गुजर रही विद्युत लाइनों को बदलने की मांग की है।
समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता और पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी के संचालन में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने पेड़ों और जंगलों के बीच गुजरने वाली बिजली लाइनों को भूमिगत करने की मांग की। तय किया गया कि इस संबंध जल्द उनका एक शिष्टमंडल सीएम से मिलेगा। बैठक में कैप्टन हरीश कापड़ी, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन राजेंद्र सिंह अधिकारी, हवलदार भूपाल दत्त भट्ट, केएन बैज आदि थे।
इधर, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष भरत भंडारी ने तीस घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं और कारोबारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने की मां की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें