टनकपुर (चंपावत)। जंगल से सटे ग्राम सभा सैलानीगोठ के नई बस्ती में पिछले तीन-चार दिनों से तेंदुआ के नजर आने से दहशत व्याप्त है। ग्राम प्रधान रमीला आर्या ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है। समाजसेवी हरीश प्रसाद ने बताया कि गांव में लक्ष्मी दत्त के घर के पास तेंदुआ नजर आने के बाद से गांव में शाम होते ही लोग डर रहे हैं। तेंदुआ घरों से कई कुत्तों को उठाकर निवाला बना चुका है। खटीमा रेंज के वन कर्मियों को इसकी सूचना दे दी है।