फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तेंदुए की दहशत से सिप्टी क्षेत्र के लोग परेशान

Fri, 02 Jan 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले की ग्राम पंचायत सिप्टी में तेंदुआ शाम होते ही घरों के करीब आ रहा है। आबादी क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक के चलते लोगाें के लिए घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग घरों के अंदर से हो हल्ला कर भगा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की दहाड़ लोगों को परेशान कर रही है। स्थानीय अमर राम ने बताया कि सात बजते ही तेंदुए की गुर्राहट सुनाई देने लगती है। ग्रामीणों में डर इतना है कि वह घरों की खिड़कियों से तेंदुए को भाग रहे हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुआ लगातार आबादी क्षेत्र में आ रहा है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त करने की मांग की है। इधर, एसडीओ सुनील कुमार ने कहा कि क्षेत्र में गश्त की जाएगी। उन्हाेंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें