फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तेंदुए ने बुजुर्ग पर हमला कर किया घायल

Sat, 20 Jul 2024 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत /पाटी। पाटी विकासखंड के कांडे गांव में एक बुजुर्ग को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। बुजुर्ग को इलाज के बाद जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांटे गांव में लक्ष्मण सिंह (64) अपने घर के पास खेतों में गाय चरा रहे थे। इस दौरान पास में एक तेंदुआ जंगली सुअर को खा रहा था। बुजुर्ग व्यक्ति ने हो हल्ला कर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बुजुर्ग पर झपटा और उनके चेहरे और पैर पर हमला कर दिया। बुजुर्ग ने तेंदुए से कुछ देर संघर्ष किया। उनका हो हल्ला सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तेंदुआ मौके से भाग निकला। चंपावत वन प्रधान कार्यालय के कनिष्ठ सहायक नंदन गिरी ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। तेंदुए के हमले में घायल बुजुर्ग के परिवारों को पांच हजार की सहायता राशि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें