चंपावत जिला अस्पताल में लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण करते मोहम्मद याकूब।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहम्मद याकूब ने जिला अस्पताल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया।
उन्होंने बुधवार को लीगल एड क्लीनिक के पंजिकाओं एवं प्रपत्रों का निरीक्षण किया। पैरा लीगल वॉलंटियर अशोक सिंह एवं नारायण राम टम्टा को विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं को अस्पताल में आने वाले प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाने को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हर्ष सिंह ऐरी, पैनल अधिवक्ता श्याम सिंह कार्की, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के एचएन बहुगुणा, डॉ. वेंकटेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो