फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डिब्बों को छोड़ आगे निकला त्रिवेणी एक्सप्रेस का इंजन

Mon, 31 Jul 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। टनकपुर से चली त्रिवेणी एक्सप्रेस 15074 का इंजन बिना डिब्बों को लिए ही टनकपुर रेलवे स्टेशन से सेना छावनी के कमलपथ तक पहुंच गया। चालक को पता चला तो इंजन को वापस लाया। इसके बाद इंजन से डिब्बों को जोड़ने के बाद ट्रेन टनकपुर स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना हुई। डिब्बों को लिए बिना इंजन के आगे निकलने पर यात्री असमंजस में पड़े रहे।
विज्ञापन


टनकपुर स्टेशन से सोमवार सुबह 8:35 बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस गंतव्य के लिए रवाना हुई। टनकपुर स्टेशन से कुछ दूरी पर पहुंची ट्रेन का इंजन बिना डिब्बे लिए आगे निकल गया। सेना छावनी कमलपथ पर लोको पायलट को जब आभास हुआ तो वह वहां से टनकपुर स्टेशन की ओर लौटा। इसके बाद इंजन से डिब्बों को इंजन से जोड़कर ट्रेन रवाना की गई।
टनकपुर स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने लोको पायलट के हवाले से बताया कि इंजन में प्रेशर नहीं बनने से ट्रायल के लिए इंजन कमलपथ तक ले जाने के बाद वापस लौट डिब्बों को जोड़ा गया। बनबसा के अधीक्षक के. लाल ने बताया कि बनबसा से ट्रेन सीधे आगे गंतव्य के लिए निकल गई थी। इस ट्रेन का बनबसा में स्टाॅपेज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें