फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में लाइनों की लीकेज की हो रही मरम्मत

Wed, 07 Jan 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जल संस्थान की ओर से पेयजल संरक्षण के तहत पाइप लाइनों की लीकेज रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता आरपी डोबवाल ने बताया कि चंपावत समेत तीन अन्य ब्लॉकों में अब तक 60 से अधिक स्थानों पर लीकेज की मरम्मत की जा चुकी है। अभियान से जल अपव्यय पर रोक के साथ प्रदूषण की आशंका भी कम होगी। अभियान के तहत चंपावत नगर क्षेत्र के मादली, एमईएस गेट, टीआरसी, सर्किट हाउस, नागनाथ, रानी चबूतरा, हिंगला देवी, ललुवापानी, शिलिंगटाक, बीएसएनएल कार्यालय, कलक्ट्रेट रोड आदि क्षेत्रों में लीकेज मरम्मत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि विकासखंड लोहाघाट, बाराकोट, टनकपुर और पाटी के विभिन्न ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में भी प्राथमिकता के आधार पर लीकेज मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें