फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सैन्य सम्मान के साथ दिवंगत हवलदार का हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 23 Mar 2024 02:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। किमवाड़ी निवासी ग्रिफ में कार्यरत दिवंगत हवलदार का सैन्य सम्मान के साथ गमगीन माहौल में रामेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। विकासखंड लोहाघाट के ग्रामसभा पाटन पाटनी के प्रेमनगर निवासी ग्रिफ के हवलदार का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। मूल रूप से पाटी ब्लाॅक के किमवाड़ी और वर्तमान में प्रेमनगर पाटन निवासी हवलदार देवकीनंदन पचौली (49) का डयूटी के दौरान अरुणाचल प्रदेश के लेखावली में निधन हो गया था। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा। उसके बाद पार्थिव शरीर का सैन्य सम्मान के साथ रामेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। चंपावत से आई सशस्त्र पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। मुखाग्नि उनके पुत्र तरुण पचौली ने दी। प्रशासन की ओर से तहसीलदार जगदीश नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक सुनील माहरा, नवीन आदि ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें