चंपावत के किसकोट में भूस्खलन से आवासीय मकान को खतरा। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत किसकोट निवासी बलदेव जोशी ने बताया कि जैगांव-जैतोली सड़क कटिंग के कार्य से लगातार भूस्खलन होने से आवासीय मकान और मुर्गीबाड़े को खतरा पैदा हो गया है। बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया है लेकिन फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। इससे आने वाले समय में कोई बड़ी घटना हो सकती है। बताया कि इस स्थान पर वह वर्ष 2016 से मुर्गीपालन से स्वरोजगार कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। पीडि़त ने जिला प्रशासन से संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सुरक्षात्मक कार्यवाही करने की मांग उठाई है। संवाद
फोटो 28 सीपीटी 09 पी।