फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित ने मारी सबसे लंबी कूद

विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान में मंगलवार से शिक्षा विभाग की न्याय पंचायत स्तरीय दो दिनी खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। न्याय पंचायत कोलीढेक की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बोहरा, नोडल अधिकारी श्याम चौबे ने किया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग की लंबी कूद में ललित पांडेय, अंकित कुमार, पुष्कर चंद, 600 मीटर दौड़ में आदित्य धौनी, अनिल पुरी, ललित पांडेय, अंडर-17 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में प्रहलाद बिष्ट, आयुष ओली, रोहित भट्ट ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया।
400 मीटर दौड़ में नितिन बिष्ट, कमल मेहरा, सूरज अधिकारी, 800 मीटर की दौड़ में हिमांशु ओली, कमल ढेक, प्रदीप बोहरा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 कबड्डी में जीआईसी लोहाघाट विजेता, अल्पाइन पब्लिक स्कूल उप विजेता, खो-खो में अल्पाइन पब्लिक स्कूल विजेता और जीआईसी लोहाघाट उप विजेता रहा।
विज्ञापन

जगदीश पाटनी के संचालन में आयोजित प्रतियोगिताओं में मदन पुजारी, प्रमोद पाटनी, दीपक भट्ट, भगवान जोशी, प्रकाश जोशी, हरिहर भट्ट, जगदीश भट्ट, ललित तिवारी, शंकर अधिकारी, अरविंद गड़कोटी, नरेंद्र गिरी, रेणुका बिष्ट, मंजू बिष्ट, गार्गी गंगवार, नरेश सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें