फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित की गाय रही सर्वश्रेष्ठ

विज्ञापन
चंपावत के खेतीखान में पशुपालकों को सम्मानित करते जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पशुपालन विभाग की ओर से जीआईसी खेतीखान में ब्लॉक स्तरीय पशु मेले और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले में डिंग्वाल गांव के ललित मोहन सिंह की गाय को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। एचएफ क्रॉस में सावित्री बोरा की गाय पहले, केशव दत्त की गाय दूसरे और रेखा पांडेय तीसरे स्थान पर रही। जर्सी वर्ग में दयानंद गहतोड़ी, केशर सिंह और मीना बोरा की गाय पहले तीन स्थान पर रहीं। बछिया वर्ग में रेखा कर्नाटक और बकरी वर्ग में भगवान सिंह ने पहला पुरस्कार जीता। इससे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। जनकांडे के जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा, बीडीसी सदस्य दरबान सिंह मनराल और शिक्षाविद चिरंजीलाल वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। डॉ. राहुल कुमार जोशी ने उन्नत पशुपालन की जानकारी दी गई। पशु मेले में 106 पशुओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी, डॉ. आरके पाठक, डॉ. डीके चंद, डॉ. जेपी यादव, डॉ. शिखाकृति, डॉ. सरोज कर्नाटक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें