फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: इस नदी के पास उत्तर प्रदेश, चंपावत और पिथौरागढ़ के पर्यटक पहुंच रहे, जानिए खासियत

Sat, 29 Jun 2024 12:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो पंकज पाठक, संवाद

सार

जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी की दूर मटेला ग्राम पंचायत के डूनिया गांव में स्थित नदी में आकर पर्यटक गोवा के समुद्र तट जैसा अनुभव कर रहे हैं। नदी को देखने के लिए यूपी, हरियाणा, चंपावत, पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों के पर्यटक यहां हर रोज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
चंपावत जिले के डूनिया गांव में स्थित क्वैराला नदी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले का क्वैराला नदी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र तो बन रही है साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है। जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी की दूर मटेला ग्राम पंचायत के डूनिया गांव में स्थित नदी में आकर पर्यटक गोवा के समुद्र तट जैसा अनुभव कर रहे हैं। नदी को देखने के लिए यूपी, हरियाणा, चंपावत, पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों के पर्यटक यहां हर रोज पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन तीन से चार सौ पर्यटक यहां आ रहे हैं। कुछ परिवार के साथ तो कुछ दोस्तों के साथ आकर खूब मौजमस्ती कर रहे हैं।

विज्ञापन


डूनिया गांव में यह नदी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। सबसे खास बात ग्रामीण पर्यटकों की सुरक्षा का जिम्मा खुद ही संभालते हैं। गांव के बुजुर्ग और युवा दिन भर यहां पर बारी-बारी से मौजूद रहते हैं। नदी में तैराकी के दौरान किसी के डूबने पर वह उसे बचाने के लिए तैयार रहते हैं। 

क्वैराला नदी से मिलता है नगर के लोगों को पानी
क्वैराला नदी से चंपावत के लोगों की प्यास बुझती है। क्वैराला नदी से पंपिंग योजना का निर्माण किया गया है। इससे नगर के लोगों को शुद्ध पेयजल मिलता है। इस क्षेत्र में तीन अन्य तालाब भी हैं। डूनिया गांव के ग्रामीण भुवन जोशी ने बताया कि अगर इस क्षेत्र के विकसित किया जाए तो यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से मानचित्र पर उभरेगा। यहां पर्यटन कारोबार बढ़ने के साथ ही क्षेत्र के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उनका कहना है इस नदी में नहाने से बीमारियों में ठीक होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें