फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गौजीगाड़ क्षेत्र में बडी संख्या में काटे कुकाट के पेड़

Thu, 16 May 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पूर्णागिरी के गौजीगाड़ में काटे गए पेड़। संवाद
विज्ञापन
पूर्णागिरी/ चंपावत। पूर्णागिरि धाम के गौजीगाड़ क्षेत्र के जंगल में कुछ अराजक तत्वों ने बड़ी संख्या में कुकाट के पेड़ काट दिए हैं। पेड़ों के काटे जाने का मामला सामने आने के बाद जांच के लिए वन विभाग ने टीम गठित कर दी है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व पूर्णागिरि क्षेत्र के कुछ लोग किसी धार्मिक कार्य के लिए गौजीगाड़ से लगे क्षेत्र में गए थे तो वहां पेड़ कटे देख भौचक्क रह गए। ग्रामीणों ने बताया कि कुकाट रूनी, रीठा, सिमल आदि प्रजाति के 200 से अधिक पेड़ काटे गए हैं। यह क्षेत्र चंपावत वन प्रभाग बूम के अंतर्गत आता है। प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच के लिए विभागीय टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से पेड़ काटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें