फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में खिला कृष्ण कमल फूल

विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज में खिला कृष्ण कमल फूल - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में महाविद्यालय के ईको क्लब के प्रयास से पहली बार कृष्ण कमल फूल खिला है। कृष्ण कमल फूल खिलने से प्राचार्य डॉ.संगीता गुप्ता सहित ईको क्लब के सभी सदस्यों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

ईको क्लब के संयोजक डॉ.प्रकाश लखेड़ा ने बताया कि उन्होंने महाविद्यालय में एक साल पूर्व कृष्ण कमल फूल के पौधे को देवदार की जड़ के साथ लगाया जो इस बार सितंबर में खिल गया। उन्होंने बताया कि भारतीय पौराणिक कथा में इस फूल को कृष्ण कमल के नाम से पहचाना जाता है। बताया कि यह फूल युवाओं के लिए आय का साधन भी बन सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस फूल की कीमत तीन सौ से छह सौ रुपये तक है।
महाविद्यालय की वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ.प्रीति पंत ने बताया कि आधुनिक युग में इसका वानस्पतिक नाम पेसिफ्लोरा है। इस फूल का मूल स्थान उत्तर-दक्षिण अमेरिका एवं यूरोप है। इसके फूल का उपयोग शुगर, अस्थमा, मानसिक तनाव आदि रोगों के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें