फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स में तैनात कोयाटी के युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
दीपक बोहरा, फाइल फोटो - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर तैनात दीपक सिंह बोहरा (35) पुत्र अमर सिंह निवासी कोयाटी खालसा की झील में डूबकर मौत हो गई। यह सूचना मिलने के बाद गांव में मातम छाया है। जवान बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शिवराज सिंह बोहरा ने बताया कि दीपक जोधपुर में एयरफोर्स में तैनात था जहां रविवार को नहाने के दौरान झील में डूबकर उसकी मौत हो गई थी। इस हादसे की सूचना परिजनों को मिलने के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक दीपक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। दीपक अपने बच्चों के साथ दिल्ली में रहता था। उसकी पांच साल की एक बेटी है। दीपक के पिता अमर सिंह, मां पुष्पा देवी, भाई कमल बोहरा दिल्ली रवाना हो गए हैं। दीपक की आकस्मिक मौत पर ग्राम प्रधान शिवराज बोहरा, श्याम सिंह, महेंद्र सिंह, भुवन सिंह, रमेश सिंह आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें