फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: किमतोली-रौशाल मोटर मार्ग का होगा डामरीकरण

Sun, 22 Mar 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। किमतोली-रौशाल मोटर मार्ग का जल्द डामरीकरण कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत इसके लिए 12.15 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में लगभग 20 किलोमीटर लंबा किमतोली-रौशाल मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। इससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही थीं। मार्ग के सुधार से न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन विकास को भी नई गति मिलेगी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि संबंधित विभागों को कार्य प्रारंभ करने से पहले सभी तकनीकी, प्रशासनिक और पर्यावरणीय औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरा करने पर जोर दिया। डीएम ने सड़क निर्माण के दौरान दोनों ओर समुचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने और आवश्यकता पड़ने पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के मानकों का पालन करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें