फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस मेला: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्कूली बच्चों ने बांधा समा

Wed, 22 Mar 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सरस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद - फोटो : सरस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सरस आजीविका मेले में चौथे दिन बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। बनबसा के भूमसेन सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने जागरूकता संदेश देते नुक्कड़ नाटक पेश किए।

वहीं विभिन्न विभागों की ओर से गोष्ठियां आयोजित कर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और आयुर्वेदिक विभाग ने निरोगी काया स्वास्थ्य गोष्ठी आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। डॉ. अवल सिंह ने संचारी, गैर संचारी रोगों के बारे में बताया। डॉ. सौरभ शर्मा ने डेंगू, मलेरिया आदि मौसमी बीमारी, लक्षण और बचाव की जानकारी दी। डिप्टी सीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय ने स्वस्थ जीवनशैली के टिप्स दिए।
विज्ञापन


जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला ने आयुर्वेदिक उपचार के फायदे बताए। मोटे अनाजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया। डॉ. एम शाहिद, डॉ. गिरेंद्र चौहान, डॉ. जेबी चंद, डॉ. गोपाल ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। पशुपालन विभाग ने भी गोष्ठी आयोजित कर पशुपालकों को विभागों की योजनाओं के बारे में बताया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीएस भंडारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नंदन कुमार आदि थे। संचालन डॉ. राहुल जोशी और गौरव पांडेय ने किया। इस मौके पर सीडीओ आरएस रावत, डीडीओ एसके पंत, एपीडी विम्मी जोशी आदि थे।

रंगोली और ऐपन में उजमा, सिमरन रही अव्वल
सरस आजीविका मेले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने ऐपन और रंगोली प्रतियोगिता हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रतियोगिता में उजमा प्रथम, सोनम द्वितीय और गीता चंद्र तृतीय स्थान पर रही। प्रियंका राणा को सांत्वना पुरस्कार दियागया। वहीं ओपन प्रतियोगिता में सिमरन, निकिता चंद व गंगा पहले तीन स्थानों पर रहीं।
विज्ञापन


पानी बचाने का दिया संदेश
मेले में विश्व जल दिवस पर पेयजल निगम और जल संस्थान ने जल संरक्षण गोष्ठी की जिसमें जल संस्थान के ईई युसूफ बिलाल ने जल जीवन मिशन की योजनाओं, जल संरक्षण और जल गुणवत्ता की जानकारी दी। बताया कि जिले में एनएबीएल लैब स्थापित है, जिसमें कोई भी व्यक्ति पानी की गुणवत्ता की नि:शुल्क जांच करा सकता है। पेयजल निगम के ईई वीके पाल ने पानी की बर्बादी रोकने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में निधि संस्था के निदेशक डॉ. सुशील पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें