चंपावत। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ में मंगलवार को अंडर-14 और अंडर-17 बालिका वर्ग की एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल की पांच स्पर्धाएं हुईं। गोरलचौड़ मैदान में अंडर-14 कबड्डी में लोहाघाट ने पाटी और अंडर 17 में चंपावत ने बाराकोट को हराया जबकि अंडर-14 खो-खो में चंपावत ने पाटी और अंडर 17 में चंपावत ने लोहाघाट को शिकस्त दी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डीआरडीए की सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
अंडर-14 वर्ग की ऊंची कूद में शिवानी, गोलाफेंक में माही बोहरा, 60 मीटर में लोहाघाट की दिया बिष्ट, 600 मीटर में पाटी की सीमा, लंबीकूद में पाटी की सीमा, ऊंचीकूद में बाराकोट में प्रिया फर्त्याल, गोलाफेंक में पाटी की दीपिका जीतीं।
अंडर-17 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में चंपावत की साक्षी गोस्वामी, 200 मीटर में टनकपुर की प्रिया चंद, 400 मीटर में चंपावत की निर्मला जोशी, 800 मीटर दौड़ में चंपावत की सुनीता जोशी, डेढ़ हजार मीटर में चंपावत की दिया चौधरी, तीन हजार मीटर में चंपावत की दिया चौधरी, लंबीकूद में चंपावत में प्रिया चंद जीतीं। बैडमिंटन में लोहाघाट की आन्या जोशी ने चंपावत की नमिता चौड़ाकोटी को हराया।
महेंद्र सिंह बोहरा, प्रदीप बोहरा, अमित वर्मा, मुकेश वर्मा, मुकेश टम्टा, ललित, नरेंद्र रावल, रवीश पचौली, मुकेश जोशी, किशोर जोशी निर्णायक थे। जिला युवा कल्याण अधिकारी बीसी रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत, आशीष पांडेय, विकास सिंह, जीवन, सुरेश जोशी आदि थे।
मतदाता पंजीकरण को जागरूक किया
चंपावत। खेल महाकुंभ के दौरान निर्वाचन विभाग ने युवाओं को मतदाता पंजीकरण के लिए जागरूक किया। स्वीप के जिला समन्वयक डॉ. एमपी जोशी ने गोरलचौड़ मैदान में पहली जनवरी 2023 को 18 साल पूरा करने वाले युवाओं से मतदान के लिए पंजीकरण करने की अपील की। इसके लिए फार्म छह भरा गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत ने भी इसके लिए प्रेरित किया।