फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा के अप और डाउन स्ट्रीम में शुरू हुआ खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सुरक्षा के मुद्दे पर पैदा हुए गतिरोध का समाधान होने के बाद शारदा के अप और डाउन स्ट्रीम में सोमवार से खनिज निकासी शुरू हो गई है। जो अब 30 जून तक जारी रहेगी। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि अप और डाउन स्ट्रीम में 357 वाहनों ने खनिज निकासी की है। डाउन स्ट्रीम में 294 और अप स्ट्रीम से 63 वाहनों ने खनन क्षेत्र में प्रवेश किया। शारदा के बढ़ते जल स्तर से पैदा हुए खतरे के मद्देनजर खनन कारोबारियों की शक्तिमान ट्रक यूनियन ने गत 20 जून को खनन बंद करने का फैसला लिया था। बाद में वन विभाग द्वारा जंगल के सुरक्षित रास्तों से निकासी की अनुमति देने के बाद यूनियन ने अब 30 जून तक खनन जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें