फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत के अवैध रास्तों पर पैनी नजर रखें जवान: आईजी

विज्ञापन
एसएसबी की चंपावत स्थित पंचम वाहिनी परिसर में अधिकारियों को निर्देश देते एसएसबी के आईजी चांस केइ? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के रानीखेत के आईजी चांस केइसिंग ने कहा कि एसएसबी के जवानों की मुस्तैदी से नेपाल से लगी भारतीय सीमा पूरी तरह चाक चौबंद है। अलबत्ता उन्होंने सीमांत के अवैध रास्तों और काली नदी पर नजर रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को उन्होंने पौध रोपण के बाद पंचम वाहिनी परिसर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

एसएसबी की पंचम वाहिनी के कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने बताया कि वाहिनी के सभी 18 बार्डर आउटपोस्ट में जवान हर पल मुस्तैद हैं। आईजी ने बाद में नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश की चौकियों का निरीक्षण किया और क्षेत्र के एसएसबी जवानों से मुलाकात कर समस्याएं पूछीं। उन्होंने ग्रामीणों से भी संवाद कर सीमा की देखरेख में मदद करने की अपील की।
विज्ञापन

आईजी केइसिंग ने कहा कि टनकपुर-जौलजीबी रोड के पूरा होने से चंपावत और पिथौरागढ़ जिले की एसएसबी की बार्डर आउटपोस्ट सड़क से जुड़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें