फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कब से जलाते आ रहे, रावण कभी मरता नहीं...

Sun, 29 Oct 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। यहां कूर्मांचल एंग्लो संस्कृत विद्यालय में रविवार को काव्य गोष्ठी हुई। इसमें कई क्षेत्रों से आए कवियों ने सम सामयिक मुद्दों पर विविध कविताएं रचनाएं प्रस्तुत कीं। इसमें राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशी ने कविता सुनाई। इसके बोल थे ‘कब से जलाते आ रहे, रावण कभी मरता नहीं, देह भस्मीभूत होता, रावण कभी जलता नहीं’।
विज्ञापन

युवा साहित्यकार हिमांशु जोशी ने ‘मन करता है जीवन में, अब फिर बच्चा बन जाऊं मैं’, कमलदीप जोशी ने ‘याद आते हैं वो दिन, वो साफ हवा, वो जगमगाते जुगनू’, जानकी जोशी ने ‘प्रकृति की सुंदरता, हरियाली का रंग’, अंकित भट्ट अंशु ने ‘कैसे भूमि से मिली नै, ये रहस्य मुझे बताओ’ कविता सुनाई।
अध्यक्षता करते हुए कविता शक्टा ने कहा ‘उम्र के एक दौर में आता है बुढ़ापा’। पुष्कर सिंह बोहरा ने ‘मैं हूं गांव का बंजर घराट’, नवीन चंद्र पंत ने ‘कहां गया वो उत्तराखंड महान जिसे मैं ढूंढ रहा हूं’ और बबीता जोशी ने ‘तुम तलाश करो ऐसे पुरुष की...’ शीर्षक की कविता सुनाई। नवीन चंद्र पंत ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें